Home झारखण्ड मोहलीडीह में धूमधाम से मनी ईद, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद।
झारखण्डराज्य

मोहलीडीह में धूमधाम से मनी ईद, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद।

Share
Eid celebrated with great pomp in Mohlidih, after Namaz people hugged and congratulated each other.
Share

धनबाद । मोहलीडीह में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे मोहलीडीह के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल देखने को मिला।
लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
ईद के इस खास मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खास उत्साह नजर आया और पूरे इलाके में खुशी का माहौल छाया रहा।
बच्चों की हंसी, बुजुर्गों की दुआएं और नौजवानों की खुशियां – मोहलीडीह सच में एक खूबसूरत जश्न में बदल गया। ईद के मौके पर लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर सेवइयां – मिठाइयां खाई और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles