Home झारखण्ड टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Share
Tundi MLA laid the foundation stone for the construction work of Sub Health Centre.
Share

धनबाद । रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रंगुनी पंचायत अंतर्गत निर्मित होने जा रहें उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने मौके पर कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आस – पास के पंचायत के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।बगल में ही ईस्ट बसुरिया ओपी भी हैं और यहां घनी आबादी क्षेत्र हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने का हैं।जो जल्दी ही पूर्ण होगा।
इस दौरान झारखंड राज्य आवास बोर्ड सदस्य पवन महतो,ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे,मुखिया अनीता देवी,पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव,मुखिया पति महेश रजक,युवा नेता विकास कुमार महतो,शिवनंदन महतो,संतोष रवानी,गोपी निषाद संजय निषाद,रंजीत निषाद,गणेश महतो,जगदीश रजक,छोटू यादव,गोपीनाथ महतो,चंदन कुमार एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...