Home झारखण्ड जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।
झारखण्डराज्य

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

Share
Water bearers celebrated World Water Day.
Share

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट पर रविवार को जलसहिया जया देवी के नेतृत्व में जलसहिया एवं ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं ने विश्व जल दिवस मनाया।इस अवसर पर जल संरक्षण के प्रति महिलाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जया देवी और जलसहियाओं ने बताया कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मीठे पानी के महत्व को रेखांकित करना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा वर्ष 2030 तक सभी के लिए सतत विकास लक्ष्य-6 (सुरक्षित जल और स्वच्छता) को प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में पहली बार इस दिवस की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि पानी की कमी, भूजल संरक्षण और जल प्रदूषण जैसे मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान केंद्रित करना आज के समय की आवश्यकता है। इसलिए सभी लोगों को पानी के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर निश्चितपुर 1,टुण्डु,सिनीडीह,बरोरा,मधुबन पंचायत की जलसहिया शामिल हुई। मौके पर तालाब के जल की जांच भी की गई एवं बच्चों को हाथ धुलाई गई।सभी को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया गया।इस दौरान जया देवी,किरण देवी,रेखा देवी,लक्ष्मी देवी,लीलावती देवी,मेनका देवी, सुमिता देवी एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...