Home झारखण्ड नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।
झारखण्डराज्य

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

Share
Congratulations to newly elected councilors Dr. Madhumala and Dr. Swatantra Kumar.
Share

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला, पुरुष एवं युवा चित्रांशों ने कतरास बाजार राजा तालाब के समीप लालाबाड़ी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित पार्षद डॉक्टर मधुमाला एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर स्वतंत्र कुमार को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित चित्रांश बंधुओ ने नवनिर्वाचित पार्षद को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से चुनाव के पूर्व एवं चुनाव के दौरान चित्रांश समाज का सहयोग और समर्थन आपको मिला उसी प्रकार आगे भी चित्रांश समाज का सहयोग आपको मिलता रहेगा। चित्रांशों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पार्षद मधुमाला के नेतृत्व में सभी के सहयोग से वार्ड संख्या एक में व्याप्त समस्याओं का निवारण किया जाएगा तथा वार्ड को सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

मौके पर उपस्थित वार्ड संख्या एक के पार्षद डॉ मधुमाला ने कहा कि सभी ने बहुत ही उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे अपना पार्षद बनाया है। मैं सभी को यही कहना चाहती हूं कि जिस आशा, उम्मीद और विश्वास के साथ आप सब के सहयोग से मैं पार्षद बनी हूं। उस आशा, विश्वास और उम्मीद को टूटने नहीं दूंगी। जिस प्रकार आपका सहयोग मुझे अब तक मिला है मुझे उम्मीद है कि आगे भी यह सहयोग मुझे मिलता रहेगा और मैं सबके सहयोग से अपने वार्ड नंबर एक का सर्वांगीण विकास करूंगी। वार्ड नंबर 1 को विकास में भी नंबर एक बनाऊंगी। मंच संचालन चित्रांश अमित सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन चित्रांशी ममता वर्मा ने किया।

मौके पर अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा, ऋषि प्रसाद लाला, कृष्ण मोहन प्रसाद सिन्हा, मनोज लाला, प्रवीण लाला, कृष्ण कुमार सिन्हा उर्फ किसु लाला, भारत प्रसाद अम्बस्ट, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुकेश सिन्हा, राकेश प्रसाद, रिंटू लाला, अमरेश कुमार सिन्हा, आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, विशाल सिन्हा, अभिषेक सहाय, कबीर सिन्हा, कौशल सिन्हा, आकाश कुमार सिन्हा, देव सिन्हा, लकी सिन्हा, आदित्य सिन्हा, उर्मिला देवी, आशा देवी, विमला देवी, पिंकी सिन्हा, संगीता सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, दीपा सिन्हा, ज्योति सिन्हा, सोनम सिन्हा, दीपा सिन्हा, सुजाता सिन्हा, ममता सिन्हा, शान्ति देवी, सचिता सिन्हा, कविता सिन्हा, संचिका सिन्हा, आकांक्षा सिन्हा, किसु सिन्हा एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहारणालय...

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय...

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...