Home झारखण्ड एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक
झारखण्डराज्य

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

Share
Government is giving protection to companies like NTPC, Adani and CCL - former MLA
Share

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप।

रांची । हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये।उन्होंने कहा कि विस्थापन के मुद्दे पर आवाज उठाने की वजह से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया।सरकार विस्थापितों के मुद्दे पर उदासीन है।एनटीपीसी, अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार संरक्षण दे रही है।आगे उन्होंने कहा कि उनके पिता योगेंद्र साव को बिना किसी नोटिस या उचित प्रक्रिया के कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।विस्थापितों को न्याय नहीं मिल रहा हैं।उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार में पिछले 15 साल से कोई न कोई विधायक और मंत्री रहा है, इसके बावजूद उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि विस्थापन के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह उदासीन हैं।एनटीपीसी, अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियां पुलिस प्रशासन की मदद से विस्थापितों को परेशान कर रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विस्थापितों को न्याय नहीं मिल रहा है और एनटीपीसी ने अवैध तरीके से मुआवजा तय किया है।

उन्होंने कहा कि उनके पिता योगेंद्र साव को बिना किसी नोटिस के कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। अंबा प्रसाद ने कहा कि इस पूरे मामले से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...

उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ...