धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद के द्वारा लाखों की ठगी मामले को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि धनबाद के हीरापुर मास्टरपाड़ा निवासी बैरिस्टर चौबे ने उनसे 19.50 लाख रुपये की ठगी की हैं।मनोज प्रसाद ने यह रकम लोगों से कर्ज लेकर इकट्ठे किये थे।आरोपी बैरिस्टर चौबे के खिलाफ मनोज प्रसाद ने सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज करायी थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।जबकि,मामले की जांच पड़ताल जारी हैं।
मनोज प्रसाद ने बताया कि उसकी पहचान चौबे से एक चाय के दुकान पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच मित्रता बढ़ी और इसी दौरान चौबे का उनके घर पर भी आना-जाना शुरू हुआ।आगे बताया कि आरोपी ने खुद को पूर्व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताते हुए दवा कंपनियों में अच्छी पकड़ होने का दावा किया और दवा के होलसेल व्यवसाय में निवेश कर मुनाफे में हिस्सेदारी देने का झांसा दिया।आरोपी की बातों में आकर मनोज ने कर्ज लेकर करीब 19.50 लाख रुपये उसे दे दिये।जिसको लेकर चौबे ने मनोज को एक चेक भी दिया,लेकिन वह चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।जिसके बाद मनोज अपने पैसे वापस मांगने उसके घर पहुंचे।मनोज ने आरोपी पर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया हैं।
Leave a comment