Home झारखण्ड बौआ कला उत्तर में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

बौआ कला उत्तर में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ।

Share
Launch of free ambulance service in Baua Kala North.
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत में बुधवार से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ।केंद्र एवं राज्य सरकार की पहल से पंचायत में एम्बुलेंस दिया गया हैं।जिससे ग्रामीणों में हर्ष हैं।मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर पंचायत में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की।
मुखिया भीम लाल रजक ने कहा कि कई वर्षों का प्रयास सफल हुआ।निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।आर्थिक रूप से कमजोर लोग इससे लाभान्वित होंगे।दिन – रात कभी भी जरूरत के अनुसार लोग अस्पताल मरीज को ले जाने एवं आने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।108 (आपातकालीन), 102 (गर्भवती महिलाओं/बच्चों के लिए),पशुओं के लिए 1962 मुख्य टोल-फ्री नंबर हैं।ग्रामीण मुखिया से सीधे संपर्क करके भी इस सेवा का लाभ लें सकते हैं।
इस दौरान मुखिया भीम लाल रजक,पंसस लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,पंचायत सचिव हीरालाल नापित,शिवनंदन महतो,संतोष रवानी,नंदकिशोर कुम्हार,विवेक कुमार रवानी, सिंकू पाण्डेय,शिव कुमार महतो,किशोर रवानी,चालक अंकेश कुमार एवं कंपाउंडर विजय कुमार राम सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005...

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

धनबाद (झारखंड) : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च...