Home झारखण्ड डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।
झारखण्डराज्य

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

Share
DDC provided incentive kit to the Sahiyas.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज के लिए आयोजित चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने समाहरणालय के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सभी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की।

उन्होंने सहियाओं को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में भेजने का निर्देश दिया। साथ में प्रशिक्षण में सिखाई गई सभी गतिविधियों को शत प्रतिशत लागू करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल न केवल सहिया के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव को भी मजबूत करती है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...