Home झारखण्ड जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

Share
District Election Officer inspected the EVM warehouse.
Share

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा,‌ झारखंड मुक्ति मोर्चा से लक्खी सोरेन, भारतीय जनता पार्टी से नरेन्द्र त्रिवेदी, बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सोनु दुबे, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश महतो, साजल मंडल, रजाक अंसारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...