Home झारखण्ड घंटों से कीचड़ में फंसी गाय को युवाओं ने निकाला बाहर।
झारखण्डराज्य

घंटों से कीचड़ में फंसी गाय को युवाओं ने निकाला बाहर।

Share
The youth pulled out the cow stuck in the mud for hours.
Share

धनबाद । बौआ कला उत्तर पंचायत के युवाओं ने शनिवार की देर शाम घंटों से कीचड़ में फंसी एक गाय को लगभग एक घंटे के कठिन प्रयास के बाद बाहर निकाला।घटना बड़की बौआ 7 नंबर भूली तेतुलमारी रोड के समीप की हैं।जहां एक खाली जमीन में आस – पास के घरों का गंदा पानी जमा होने से काफी कीचड़ जमा हुआ हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 4 बजे एक बूढ़ी गाय चरते – चरते कीचड़ में जाकर फंस गई।जिसकी सूचना बगल के ही बुजुर्ग रूपलाल साव के द्वारा शाम 6 बजे युवाओं को दिए जाने के उपरांत लगभग दर्जन युवा घटनास्थल पर पहुंचे एवं गाय को निकालने के प्रयास में जुट गए।मौके पर आस – पास के दुकानदार भी पहुंचे।युवाओं ने रस्सी – बांस की मदद से गाय को कीचड़ से बाहर निकाला।कीचड़ से सकुशल गाय को बाहर निकालते ही युवाओं ने जय श्रीराम का नारा लगाया एवं ईश्वर को धन्यवाद दिया।युवाओं में त्रिपुरारी कुंभकार ,शिवा साव,रोहित कुमार,राहुल महतो,आनंद महतो,सुमित महतो, सनोज चौधरी, लखीकांत बाउरी,दीपक महतो,राजेश महतो,राजेश साव,अजय साव,देवाशीष महतो,रूपलाल साव,संजय निषाद,अमूल कुंभकार,शिव कुमार महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...