Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां
उत्तर प्रदेशराज्य

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां

Share
On completion of 9 years of the government, Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad enumerated the achievements in Kanpur Dehat Collectorate Auditorium.
Share

सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर देहात कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात मे प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि देश आज मजबूत आर्थिक स्थिति में है और दुनिया में दूसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल कागजी योजनाओं पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखती है।

ईंधन संकट की खबरों पर उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बीते दो दिनों में 225 प्रतिशत तक तेल की बिक्री हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। इससे साफ होता है कि विपक्ष द्वारा कालाबाजारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जहां गैस सिलेंडर 20-25 दिनों में खत्म होता था, वहीं अब 5 दिन में ही बुकिंग हो रही है, जो कृत्रिम मांग को दर्शाता है।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...