Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।
उत्तर प्रदेशराज्य

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

Share
Female patient dies before operation, family members allege negligence.
Share

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल में रविवार को एक महिला मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की पहचान शाइस्ता के रूप में हुई है, जो शहर के ऊपरकोट क्षेत्र की निवासी और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। परिजनों के अनुसार, वह पित्त की थैली में पथरी की समस्या से जूझ रही थीं और लंबे समय से इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर रविवार को ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन की तैयारी के दौरान डॉक्टर द्वारा एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही। हालांकि परिजनों का आरोप है कि उस समय तक महिला की मौत हो चुकी थी और रेफर करने की प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ कथित रूप से एक कमरे में छिप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली और तलाशी के दौरान डॉक्टर व स्टाफ को कमरे से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, एनेस्थीसिया देने वाले डॉक्टर और अन्य संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और चिकित्सा लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...