Home झारखण्ड ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।
झारखण्डराज्य

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिला सीपीआर का प्रशिक्षण,दुर्घटनाओं में बचेंगी जानें।

Share
Traffic police personnel got training in CPR, lives will be saved in accidents.
Share

रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र।

रांची । सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं बेसिक लाइफ सेविंग तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रांची क्रिटिकल केयर यूनिट के चेयरमैन डॉ. दिनेश अग्रवाल एवं सेक्रेटरी डॉ. मनोज कुमार ने सीपीआर की सही तकनीक, सांस रुकने या हृदय गति रुकने की स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से संभालने के व्यावहारिक तरीके की जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कई सवाल भी पूछे, जिसे विशेषज्ञों ने उन्हें कई अहम जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शहर के ट्रैफिक प्रबंधन, दुर्घटना रोकथाम और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण सत्र के बाद सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। सड़क पर आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं बेसिक लाइफ सेविंग तकनीकों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर ही पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके। सामाजिक दायित्व के तहत रोटरी क्लब ऑफ रांची ने एक पहल की है।
मौके पर क्लब की सचिव भावना तनेजा, राजीव मोदी, दीपक श्रीवास्तव, अजय बाधवा, भंडारी लाल, जसदीप सिंह, ललित त्रिपाठी, शाहिद पाल, गौरव बागरॉय, मुकेश तनेजा, विनय छापरिया, रश्मि अग्रवाल, पवन जायसवाल, सुमित अग्रवाल, अजय साबू, अनिल पांडे, अरविंद पांडे, गिरीश अग्रवाल, विनोद कुमार, रजत बहल, प्रकाश सरावगी, नरेंद्र मखीजा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...