Home झारखण्ड उपायुक्त ने एमपीएल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने एमपीएल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Share
Deputy Commissioner planted saplings in MPL to send a message of environmental protection.
Share

टीपीएसडीआई में की छात्रों की हौसला अफजाई।

धनबाद । उपायुक्त आदित्य रंजन ने उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के साथ मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) में टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (टीपीएसडीआई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने टीपीएसडीआई परिसर का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी हौसला आफजाई की। साथ ही टीपीएसडीआई के क्रियाकलापों की जानकारी ली।

इसके बाद उपायुक्त ने तकनीकी भवन स्थित ग्राउंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त तथा अनुमंडल दंडाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

एमपीएल के सीईओ ने उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारियों के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उपायुक्त का मार्गदर्शन सराहनीय और प्रेरक है। कहा एमपीएल सदैव पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। पौधारोपण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं, जिन्हें हम निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

इससे पहले टीपीएसडीआई में सीओएमएस डीके गंगवाल, प्राचार्य उमेश गौतम ने संस्थान के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया। जबकि एमपीएल के कारपोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी अजय कुमार ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त तथा अनुमंडल दंडाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।

मौके पर एमपीएल के अधिकारी डीके गंगवाल, दैतरी स्वैन, उमेश गौतम, अभिषेक मणी सिंह, सुनील कुमार सिंह, कार्तिक महतो, हरिशंकर सिंह, अजय कुमार, अमन सिंह एवं मानस देशमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...