Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में युवक को गोली लगने से हड़कंप, दोस्त हिरासत में।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ में युवक को गोली लगने से हड़कंप, दोस्त हिरासत में।

Share
Shock after a young man got shot in Aligarh, friend in custody.
Share

अलीगढ़ । बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित एलमपुर गड़िया में रविवार को एक युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को उसका दोस्त तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल लाने वाले उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को गोली उसी दोस्त ने मारी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। अभी तक गोली लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

फिलहाल घायल युवक का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...