Home झारखण्ड मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।
झारखण्डराज्य

मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू।

Share
Three-day training cum orientation program for chiefs begins.
Share

धनबाद । राजकीय पॉलिटेक्निक, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी एवं सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग हाल में सोमवार को सभी 256 पंचायत के मुखियाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने मुखियाओं को प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही बातों को ध्यान पूर्वक सुनने एवं पंचायत स्तर पर उसका पालन करने का निर्देश दिया। साथ में राज्य सरकार की सभी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता रखकर क्रियान्वयन करने व धरातल पर उतारने तथा पंचायत के अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण में मुखियाओं को पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, ग्राम पंचायत की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां, सरकारी विकास योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन, जन भागीदारी, मुखिया के उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

राजकीय पॉलिटेक्निक में रांची से आए प्रशिक्षक सुजीत कमार ने बाघमारा, बलियापुर एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड के मुखियाओं, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में श्री प्रकाश राना ने टुंडी, तोपचांची एवं गोविंदपुर तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में नमिता देवी ने निरसा, एगारकुंड, कलियासोल एवं धनबाद प्रखंड के मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया। राजकीय पॉलिटेक्निक में परियोजना पदाधिकारी मनरेगा मनोज कुमार, बीबीएमकेयू में जिला कार्यक्रम प्रबंधक 15वें वित्त आयोग मो तौहीद आलम एवं एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में जिला समन्वयक पीएमएवाय (जी) सुशांत कुमार नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। तीनों सेंटर में प्रशिक्षण 8 अप्रैल तक चलेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...