Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव,सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम में हुए शामिल।
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव,सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम में हुए शामिल।

Share
Akhilesh Yadav reached Kanpur Dehat, SP supremo and former Chief Minister participated in the private program.
Share

कानपुर देहात । समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात पहुंचे। उनके आगमन से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी एवं भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने एलपीजी को बताया “लापता गैस” एवं सिलेंडरों में गैस कम निकलने का आरोप भी लगाया।उन्होंने बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान पर जल्द मुआवजा देने की मांग सरकार से की।विदेश नीति पर भी उन्होंने कहा कि भारत कमजोर और पाकिस्तान संबंध मजबूत कर रहा हैं।इजरायल-ईरान युद्ध पर उन्होंने कहा कि अगर भारत युद्ध रोकता तो विश्व में देश का कद बढ़ता।बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि निष्पक्ष चुनाव हुआ तो “दीदी ही जीतेंगी”।वहीं,उन्होंने यूपी में “किडनी कांड” को लेकर सरकार पर निशाना साधा।गांजा बरामदगी पर तंज कंसा एवं कहा कि कहीं इस पर वेब सीरीज न बन जाए।लखनऊ पोस्टर विवाद पर बोले कि “अब जनता जान गई धुआं-धर कौन”।चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। आगामी यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की “धुआंधार जीत” होगी।उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कंसते हुए कहा कि वह अपने ही सांसद का मजाक उड़ा रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...