Home उत्तर प्रदेश AMU के हॉस्टल में छापेमारी, छात्र के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद।
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

AMU के हॉस्टल में छापेमारी, छात्र के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद।

Share
Raid in AMU hostel, objectionable items recovered from student's room.
Share

अलीगढ़ (यूपी) । अलीगढ़ में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जफर अहमद सिद्दीकी हॉस्टल में छापेमारी के दौरान एक छात्र के कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को फ्रैंक हॉस्पिटल और ग्रीन सोसायटी के पास हुए झगड़े और फायरिंग के मामले में थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित अभियुक्त शहबाज पुत्र छोटे खां निवासी शहंशाबाद की तलाश की जा रही थी।

थाना सिविल लाइन और क्वार्सी पुलिस की संयुक्त टीम जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हॉस्टल स्थित उसके कमरे पर पहुंची, तो वहां से कई चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं। बरामद सामान में 26 प्रमाण-पत्र (असली और जाली), एक लैपटॉप, डिजिटल पेन के साथ नोटपैड, 8 मोबाइल फोन (6 एंड्रॉयड और 2 कीपैड), 9 नकली नोट (2 नोट 500 रुपये के और 7 नोट 100 रुपये के) शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस को 315 बोर के 4 खोखा कारतूस, 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस,32 बोर का एक खोखा, एक बुलेट कारतूस और 32 बोर पिस्टल की दो खाली मैगजीन भी मिली हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और फर्जी दस्तावेज मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...