Home झारखण्ड जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।
झारखण्डराज्य

जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।

Share
Demand to restart Jamunia water supply, Ward Councilor met Municipal Commissioner and Mayor.
Share

धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला ने कतरास के राजबाड़ी में पिछले डेढ़ वर्षो से जमुनिया पाइपलाइन के बाधित होने का मामला उठाया है।इस संबंध में पार्षद मधुमाला ने नगर आयुक्त आशीष गंगवार एवं नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात कर उन्हें आवेदन सौंपते हुए बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व रेलवे का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था।मेंटेनेंस के दौरान जमुनिया नदी से मिलने वाला पानी का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया।

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है हजारों की आबादी,कतरी नदी पर हुए आश्रित

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कतरास राजागढ़ फाटक के पार की लगभग 5 हजार की आबादी पिछले डेढ़ वर्षों से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। उन्होंने बताया कि राजबाड़ी के दास टोला, रवानी टोला, सोनार टोला, राजगढ़, केवट टोला आदि के हजारों लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। कई लोग महंगे दामों में पानी खरीदकर दिनचर्या में उपयोग लाते हैं। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो पानी नहीं खरीद पाते हैं, वह कतरी नदी पर निर्भर हो गए हैं।

पार्षद मधुमाला ने इस संबंध में नगर आयुक्त एवं मेयर को रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत कर जमुनिया पाइपलाइन को पुनः जोड़ने एवं शीघ्र ही राजबाड़ी के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...