Home झारखण्ड मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का किया गया उद्घाटन।

Share
The newly constructed modern rest house was inaugurated by the Divisional Railway Manager.
Share

धनबाद । धनबाद मंडल में अधीनस्थ रेल कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आधुनिक विश्रामगृह का विधिवत उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र की उपस्थिति में किया गया। यह विश्रामगृह राँगाटाड़ स्थित रेल अधिकारी विश्रामगृह के समीप अवस्थित है, जिससे इसकी पहुंच सुगम एवं उपयोगिता अत्यंत प्रभावी होगी | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने उपस्थित रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विश्रामगृह कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से धनबाद मंडल के साथ-साथ अन्य मंडलों से आने वाले रेल कर्मचारियों को भी आरामदायक एवं सुरक्षित ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। यह विश्रामगृह कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण विश्राम प्रदान करने के साथ-साथ उनके कार्य निष्पादन में दक्षता एवं मनोबल वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होगा। नव-निर्मित इस विश्रामगृह में स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि कर्मचारियों को एक सुखद एवं घर जैसा वातावरण मिल सके। इस नवनिर्मित विश्रामगृह में चार कमरों में आठ बेडों की तथा दो किचनों के साथ-साथ डाइनिंग स्पेस की भी व्यवस्था की गयी है।इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...