उनका बलिदान आदिवासियों की सम्मान की लड़ाई का प्रतीक – हेमंत सोरेन
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।रांची के सिदो कान्हू पार्क स्थित वीर शहीदों की प्रतिमा पर सीएम और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण किया।
हूल विद्रोह के नायकों को किया गया याद
झारखंड के अमर शहीद की जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हुल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो कान्हू ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध जो ऐतिहासिक बिगुल फूंका, वह हम सभी को संघर्ष साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज पूरे राज्य में वीर शहीदों की जयंती मनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि वीर सिदो कान्हू का बलिदान केवल एक इतिहास नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता अधिकार और सम्मान की लड़ाई का अमर प्रतीक है।
Leave a comment