Home झारखण्ड कतरास में महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा।
झारखण्डराजनीतिराज्य

कतरास में महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा।

Share
Gratitude visit of Mayor Sanjeev Singh in Katras.
Share

धनबाद । महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया।
पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई।
इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...