Home झारखण्ड बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार।
झारखण्डराज्य

बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार।

Share
The new executive took charge in the meeting of BCI Platinum.
Share

रांची : बीसीआइ प्लेटिनम की बिजनेस बैठक रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सुनील कालारा, सचिव रोहन साहा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अरविंद आर्या ने संस्था की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि बीसीआइ प्लेटिनम केवल एक व्यावसायिक मंच नहीं, बल्कि एक मजबूत नेटवर्क है, जो सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और अवसरों का सेतु बनाता है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रेफरेंस आधारित कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे संगठित रूप देना समय की आवश्यकता है। रेफरेंस कारोबार को और अधिक सशक्त एवं संगठित करने की दिशा में संस्था निरंतर कार्य करेगी।

मेंटर किशोर मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करें, ताकि संस्था लगातार आगे बढ़ता रहे। सभी पदाधिकारी और सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर काम करें, तभी संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और मजबूत नेटवर्किंग के माध्यम से बीसीआइ प्लेटिनम निश्चित रूप से सफलता की नई मिसाल स्थापित करेगा।

बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि बीसीआइ को एक मुकाम पर ले जाने का सपना है। लोग इससे जुड़ते जा रहे है और परिवार का विस्तार से तेजी से हो रहा है। बैठक में पिछले माह हुए कारोबार की समीक्षा की गयी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण सोनाली चौधरी ने दिया। इस अवसर पर एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, डॉ सजीत कुमार निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, जुली कुमारी, अमर बाजोरिया, सुबोध कुमार वर्मा, राजीव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...