Home झारखण्ड चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित व्यवहार पर कार्रवाई।
झारखण्डराज्य

चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित व्यवहार पर कार्रवाई।

Share
Black game of illegal coal, late night CISF caught 5 trucks of coal in Nirsa.
Share

बोकारो : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के बाद चास थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की गई है। अमर्यादित भाषा के प्रयोग के आरोप में पुलिस विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए पुलिस केंद्र, बोकारो भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चास थाना प्रभारी द्वारा ‘अजय’ नामक व्यक्ति से बातचीत के दौरान आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चास (सदर बोकारो) को ऑडियो की सत्यता की जांच का निर्देश दिया था।

एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई कि वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज थाना प्रभारी पु०नि० (इंस्पेक्टर) सुषमा कुमारी की ही है तथा बातचीत के दौरान उनके द्वारा अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित (लाइन हाजिर) कर दिया है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आम जनता के साथ दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।

धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को गाँधी सेवा...

वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।

धनबाद । वार्ड संख्या 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने अपनी...

रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती, जिला प्रशासन के बड़े फैसले।

रांची । रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की...

नौशीन खान की अध्यक्षता में जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

विकास कार्यों पर गंभीर मंथन, विधायक मंगल कालिंदी के महत्वपूर्ण सुझाव। विभिन्न...