Home झारखण्ड उपायुक्त की पहल पर युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का सुनहरा अवसर।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की पहल पर युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का सुनहरा अवसर।

Share
In Jharkhand constable recruitment fraud, fake papers were supplied from Patna.
Share

पैन-आईआईटी (PanIIT) एलुमनाई रीच फॉर झारखंड फाउंडेशन द्वारा युवाओं को दी जाएगी तकनीकी प्रशिक्षण।

धनबाद । झारखंड सरकार और पैन-आईआईटी एलुमनाई रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) द्वारा धनबाद जिले के युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग कॉलेजों और आईटीआई (ITI) में विभिन्न ट्रेडों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर देश की नामी कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार दिलाना है।

मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग आदि), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, ए.सी. मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग (केवल महिलाओं के लिए), मशीनिस्ट (केवल महिलाओं के लिए), सिलाई मशीन ऑपरेटर (केवल महिलाओं के लिए) से संबंधित आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं :

45 से 90 दिनों का अल्पकालिक गहन तकनीकी प्रशिक्षण।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत देश की नामी कंपनियों में सुनिश्चित रोजगार।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और नामांकन के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:
संपर्क सूत्र: अनुज कुमार झा (एरिया मैनेजर – मोबिलाइजेशन)
मोबाइल: 7488231770
ईमेल: anuj.j@parfi.org
वेबसाइट: www.prejha.org

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...