Home Breaking News Top News उत्तराखंड ग्लेशियर हदसाः रेस्क्यू के लिए तपोवन टनल में घुसे सेना के जवान, 202 लोग लापता  
Top Newsउत्तराखंडराष्ट्रीय न्यूज

उत्तराखंड ग्लेशियर हदसाः रेस्क्यू के लिए तपोवन टनल में घुसे सेना के जवान, 202 लोग लापता  

Share
Share

उत्तराखंड। चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से मची तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहीं आर्मी, ITBP और SDRF की टीमों के जवान तपोवन टनल में घुस गए हैं।

वहीं, इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि हादसे के बाद से 202 लोग लापता हैं और अलग-अलग स्थानों से अब तक 19 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार ऋत्विक कंपनी के 21 लोग लापता हैं, जबकि उसकी सहयोगी कंपनी के 100 लोगों का अब तक पता नहीं चला है। ऋत्विक और उसकी सहयोगी कंपनी के अलावा ऋषिगंगा कंपनी के लोग भी बड़ी संख्या में लापता हैं।

“> इनके साथ एचसीसी कंपनी के 3, ओम मैटल के 21 और ऋषिगंगा के 46 लोग लापता हैं। चमोली इलाके के गांवों से लापता लोगों की बात करें तो तपोवन गांव से 2, रिंगी गांव से 2, करछौ गांव से 2 और रैणी गांव से 5 लोग इस आपदा के बाद से गायब हैं। उत्तराखंड पुलिस ने दुख की इस घड़ी में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...