Home झारखण्ड बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली।
झारखण्डराज्य

बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली।

Share
Bike riding criminals shot a coal businessman.
Share

धनबाद । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन मार्ग स्थित शक्ति चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर गोली चलाई।हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, मनीष सिंह अपनी एसयूवी कार से गुजर रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी।जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
गोली सीधे उनकी छाती में लगी और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।मनीष सिंह निचितपुर कतरास के रहने वाले हैं।
इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इतने व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस फायरिंग से लोगों में डर और आक्रोश हैं।
पुलिस जांच – पड़ताल में जुटी हुई हैं।गोली किसने चलाई और किस परिस्थिति में वारदात को अंजाम दिया गया,यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घटना के कुछ देर बाद ही बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास जेएच 01डीआर-0665 नंबर की एक सफेद कार संदिग्ध अवस्था में मिली। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। उसके शीशे पर गोली के निशान और अंदर खून के धब्बे पाए गए। वाहन में कोई मौजूद नहीं था।

बरवाअड्डा थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आशंका है कि उसी वाहन में गोलीबारी हुई है, हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...