Home झारखण्ड जिला परिषद की 59 दुकानें खुले डाक के माध्यम से की जाएगी आवंटित,7 मई को होगी नीलामी।
झारखण्डराज्य

जिला परिषद की 59 दुकानें खुले डाक के माध्यम से की जाएगी आवंटित,7 मई को होगी नीलामी।

Share
District level committee formed for preservation and digitization of manuscripts.
Share

धनबाद । जिला परिषद द्वारा तोपचांची, गोविंदपुर तथा निरसा में निर्मित 59 दुकानों को खुले डाक के माध्यम से उच्चतम बोली लगाने वाले को अस्थाई रूप से आवंटित की जाएगी।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जिला परिषद द्वारा तोपचांची गोमो रोड में 120 स्क्वायर फीट की 1100 रुपए प्रति माह किराए पर 16 दुकान, तोपचांची प्रखंड के कोटालअड्डा में 140 स्क्वायर फीट की 900 रुपए प्रति माह किराए पर 7 दुकान, गोविंदपुर (बलियापुर रोड) में 132 स्क्वायर फीट की 550 रुपए प्रति माह किराए पर 5 दुकान, पुटकी जामाडोबा रोड पर 120 स्क्वायर फीट की 1560 रुपए प्रति माह किराए पर 15 दुकान, निरसा हटिया में 120 स्क्वायर फीट की 1000 रुपए प्रति माह किराए पर 11 तथा निरसा हटिया में ही 120 स्क्वायर फीट की 1000 रुपए प्रति माह किराए पर 5 दुकानों को खुले डाक के माध्यम से 11 माह के एग्रीमेंट के आधार पर उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को अस्थाई रूप से आवंटित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की बिक्री एवं डाक में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति जिला परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र जिला परिषद कार्यालय से एक हजार रूपए नगद या डिमांड ड्राफ्ट जमा कर 2 मई 2026 तक (कार्यालय दिवस में) कार्यालय अवधि तक प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पत्र 4 मई तक (कार्यालय दिवस में) कार्यालय अवधि तक जिला परिषद कार्यालय धनबाद में पूरा ब्यौरा के साथ जमा कर सकते हैं। जिसमें नीलामी की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि का बैंक ड्राफ्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, चरित्र प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की स्वअभीप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त सभी दुकानों के लिए नीलामी की तथि 7 मई निर्धारित की गई है। बताया कि तोपचांची गोमो रोड तथा तोपचांची प्रखंड के कोटालअड्डा की दुकानों की सुरक्षित जमा राशि 25 -25 हजार रुपए, गोविंदपुर (बलियापुर रोड) में 50 हजार रुपए, पुटकी जामाडोबा रोड की दुकानों की सुरक्षित जमा राशि 2 लाख रुपए तथा निरसा हटिया में स्थित दुकानों की सुरक्षित जमा राशि एक-एक लाख रुपए है। जबकि नीलामी की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि 5 प्रतिशत है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...