Home झारखण्ड विषय पर शोध-सार जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026
झारखण्डराज्य

विषय पर शोध-सार जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

Share
Last date for submission of research abstract on the topic: 30 April 2026
Share

मतदाता रजिस्ट्रेशन और मतदाता रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

धनबाद । मतदाता रजिस्ट्रेशन और मतदाता रजिस्टर विषय पर आगामी 2 और 3 सितंबर 2026 को राँची के कांके पिथोरिया रोड पर स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ के सभागार में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड रांची के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 2 और 3 सितंबर 2026 को राँची में “मतदाता रजिस्ट्रेशन और मतदाता रजिस्टर” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संस्थागत संवाद को बढ़ावा देना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करना, और मतदाता रजिस्ट्रेशन तथा मतदाता रजिस्टर से संबंधित उभरती चुनौतियों, नवाचारों और प्रशासनिक अनुभवों पर विचार-विमर्श करना है।

सम्मेलन में भारत में मतदाता पंजीकरण का इतिहास : सभी लोकतंत्रों की जननी, मतदाता पंजीकरण और मतदाता रजिस्टर : दुनिया भर के अनुभव, मतदाता पंजीकरण के लिए कानूनी प्रावधान और दुनिया भर की चुनौतियाँ, मतदाता पंजीकरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, ई-वोटिंग : मतदाता रजिस्टर और मतदाता रजिस्ट्रेशन के बीच इंटरफ़ेस विकसित करने की संभावनाएँ, मतदाता रजिस्टर का डिजिटलीकरण : मुद्दे और अनिवार्यताएँ, आज और कल के मतदाताओं को शिक्षित करना : लोकतंत्र की राह, मतदाता पंजीकरण के प्रति सार्वजनिक जवाबदेही, मतदाता रजिस्टर और लोकतंत्र में इसकी भूमिका, देश के प्रमुख हितधारक के रूप में मतदाता : लोकतंत्र में मतदाताओं का महत्व, मतदाता रजिस्ट्रेशन में राजनीतिक दलों की भूमिका, प्रौद्योगिकी : मतदाताओं के स्वतः शामिल होने और बाहर होने के साथ इसका इंटरफ़ेस, मतदाता सूची से छूटे हुए मतदाता : कारण और समाधान सहित अन्य विषय शामिल रहेंगे।

इस सम्मेलन की परिकल्पना एक ऐसे मंच के रूप में की गई है, जहाँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चुनाव प्रशासक, पेशेवर और विषय विशेषज्ञ आपस में ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकेंगे, ताकि सहयोगात्मक शिक्षण के माध्यम से चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

इच्छुक व्यक्ति www.icvrvr.org पर जाकर सम्मेलन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं जिले के शिक्षाविद,विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी,विद्यार्थी जो इस विषय से संबंधित अपने शोध-पत्रों (पेपर्स) या शोध-सार (एब्स्ट्रैक्ट्स) को जल्द से जल्द मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रांची, झारखंड के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। शोध-सार जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...