Home झारखण्ड द्वितीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन रांची में।
झारखण्डराज्य

द्वितीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन रांची में।

Share
The second Chitrapat Jharkhand Film Festival will be organized in Ranchi.
Share

फिल्म भेजने की अंतिम तिथि 7 जून,तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम।

रांची। द्वितीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन रांची में 26, 27 एवं 28 जून को किया जायेगा।जिसको लेकर रविवार को विश्व संवाद केंद्र में प्रेस वार्ता किया गया।प्रांतीय अध्यक्ष,उद्यमी एवं फिल्म निर्माता नन्द कुमार सिंह ने बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची परिसर में किया जायेगा।मौके पर आयोजन समिति के सचिव सुमित मित्तल,उपाध्यक्ष अशोक गड़ोदिया,गौतम कुमार सिंह,रितेश कुमार श्रीवास्त,शैलेंद्र भट्ट,तन्मय कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

चित्रपट झारखंड की ओर से वर्ष 2023 में भी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था,जिसमें झारखंड में निर्मित 60 फिल्में दिखाई गई थी।
नन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल में केवल झारखंड में निर्मित फिल्मों को ही प्रदर्शित किया जाएगा। अन्य राज्यों से प्राप्त प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त और केंद्रित मंच प्रदान मिलने की संभावना हैं।
फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उभरते और रचनात्मक फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को सिनेमा के माध्यम से समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

यह आयोजन समाज के प्रति उत्तरदायी एवं विचारशील सिनेमा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। तीन श्रेणियों में फिल्मों को दिखाने की व्यवस्था की गई है। सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसके अंतर्गत कुल 2,70,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

फिल्म फेस्टिवल के लिए निर्धारित तीन श्रेणियां

लघु फिल्म (अधिकतम अवधि: 20 मिनट)

वृत्तचित्र (डाक्यूमेंट्री) (अधिकतम अवधि: 30 मिनट)

कैंपस फिल्म (विद्यार्थियों द्वारा निर्मित, अधिकतम अवधि : 15 मिनट)

फेस्टिवल में होगा कार्यशालाओं का आयोजन

फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों के लिए सेमिनार, मास्टर क्लास एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जहां सिनेमा निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित फिल्मों का प्रदर्शन, विषयगत परिचर्चा, युवा फिल्म निर्माताओं के साथ संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

फिल्मों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा, जिसमें सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने वाली फिल्मों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक प्रतिभागी फिल्म फेस्टिवल से संबंधित विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट अथवा गूगल फार्म के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...