Home झारखण्ड उपायुक्त के पहल पर वंचित वर्ग की बेटियों के लिए ANM नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त के पहल पर वंचित वर्ग की बेटियों के लिए ANM नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग।

Share
On the initiative of Deputy Commissioner, free coaching for daughters of deprived class for admission in ANM Nursing course.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित तथा पेझा फाउंडेशन के सहयोग से धनबाद की गरीब, वंचित एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) नर्सिंग कोर्स में प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही कक्षा आधारित अध्ययन, नियमित मॉक टेस्ट, व्यावसायिक एवं संचार कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग तथा निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय है, जिसमें छात्राओं के लिए भोजन, आवास एवं अध्ययन की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के लिए सेवामुक्त सैन्य अधिकारियों द्वारा विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

चयनित छात्राओं को स्टेट नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (SNRC) से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय ANM कोर्स में नामांकन का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सम्मानजनक करियर बना सकेंगी। इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 17 से 30 वर्ष निर्धारित है।

इच्छुक छात्राएं 03 मई 2026 को आयोजित पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग हेतु आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम नामांकन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक छात्राएं
https://app.prejha.org
पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 एवं 9153963547 पर संपर्क करें या www.prejha.org वेबसाइट पर विजिट करें।

यह पहल युवतियों को न केवल करियर के अवसर प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मान और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई...