Home झारखण्ड अमर शहीद पांडेय गणपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित।
झारखण्डराज्य

अमर शहीद पांडेय गणपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित।

Share
Tributes paid to Amar Shaheed Pandey Ganpat Rai on his martyrdom day.
Share

रांची । झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडेय गणपत राय की 168वीं बलिदान दिवस के अवसर पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति एवं जिला प्रशासन शहीद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्थल, जिला स्कूल के पास रांची में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पांडेय गणपत राय ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विद्रोहियों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया और झारखंड की धरती पर स्वतंत्रता की अलख जगाई।

वक्ताओं ने उनके जीवन एवं बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सबों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारी जिम्मेदारी है और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, शहीद पांडेय गणपत राय के परिवार से पंकज बाबू, डा वंदना राय, डॉ. राजेश कुमार लाल, राजेश्वर नाथ आलोक, राजीव सहाय, प्रोफेसर शब्या राय, डॉ. संध्या रानी, बीना राय, सीमा सिन्हा,रवीश रौशन,अरविंद रौशन सहित देशभक्त नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...