Home झारखण्ड रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।
झारखण्डराज्य

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

Share
Mafia arrested with spurious liquor in Ranchi.
Share

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के साथ एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश सिंधिया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार इलाके में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नरेश सिंधिया जोरार इलाके में छिपा हुआ है और नकली शराब के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ नकली शराब बनाकर उसे दूसरे राज्यों में खपाने का आरोप है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और नकली शराब के कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

अमर शहीद पांडेय गणपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित।

रांची । झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडेय गणपत राय की...