Home झारखण्ड झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।
झारखण्डराजनीतिराज्य

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

Share
JMM Metropolitan Committee honored the Deputy Mayor and party supported ward councilors.
Share

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण चौहान का महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू चौहान एवं केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा के द्वारा मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।वहीं झामुमो समर्थित वार्ड संख्या 06, 07, 18, 21, 34, 39, 42, 50 के नव निर्वाचित पार्षदों को मंच के संचालक सह सचिव एवं प्रवक्ता अकाश रवानी,उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झामुमो।की केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि झामुमो ने धनबाद शहर की सरकार में अपनी पैठ जमा ली है।यह सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व एवं झारखण्ड सरकार पर बढ़ रहे जनता के विश्वास का परिणाम है। निश्चित रूप से इस तरह हम बढ़ेंगे तो धनबाद जिले में न सिर्फ विधायक बल्कि सांसद भी हमारे पार्टी से होंगें।

उप महापौर अरुण चौहान ने कहा कि जिस तरह हम सबके मार्ग दर्शक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं।उसी प्रकार हम भी नगर निगम क्षेत्र की जनता का हमेशा सेवा करते रहेंगे।चौबीसों घंटा जनसेवा में अपने आप को समर्पित कर देंगे।

सभा अध्यक्ष मंटू चौहान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हम सभी झामुमो के सिपाही है।पार्टी में अनुशासित ढंग से काम करना है,तभी हम पार्टी के जड़ों को ओर मजबूत कर सकेंगे।

वहीं मंच संचालनकर्ता सह सचिव एवं प्रवक्ता अकाश रवानी ने कहा कि झामुमो की यह ऐतिहासिक जीत इस बात का स्पष्ट संकेत दे रही है कि अब दोबारा भाजपा झारखण्ड में सरकार नहीं बना पाएगी।इनके दोहरे चेहरे को जनता समझ चुकी है
जनता का एक मात्र नेता हेमंत सोरेन है।

मौके पर मुख्य रूप से महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, वकील दास, नईम अंसारी, राजू प्रामाणिक, मदन राम, कुणाल कुमार,कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार,सुशोभन चौधरी, जिला सह सचिव तपन तिवारी,समिति से रतिलाल टुडू,किशोर मुर्मू, छात्र जिला अध्यक्ष आजाद महतो, व्यवसाय जिला अध्यक्ष हरीश सिंह, युवा जिला सचिव शंकर महतो,झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष उमा शंकर चौहान, झरिया नगर समिति अध्यक्ष फरीद मलिक,दिलीप महतो, सुमन चौहान, विक्रांत यादव, आशिफ खान, काशीनाथ प्रसाद, अनिल रवानी, कुलदीप महतो, नईम अंसारी, राजेश साव एवं सैकड़ो की संख्य में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...