Home झारखण्ड अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।
झारखण्डराज्य

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

Share
One day protest against illegal occupation and connection.
Share

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा तथा अवैध बिजली एवं पानी कनेक्शन के विरोध में स्थानीय निवासी जग्गू रवानी ने बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान जग्गू रवानी ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों द्वारा बीसीसीएल आवासों पर कब्जा किया गया है। साथ ही कॉलोनी में लंबे समय से अवैध रूप से आवास बनाए गए हैं और बिना अनुमति के बिजली एवं पानी के कनेक्शन लिए गए हैं,जिससे बीसीसीएल को प्रतिमाह भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2026 को भी प्रबंधन को आवेदन देकर 18 आवासों में अवैध कब्जा और कनेक्शनों की जानकारी दी गई थी।इसके बावजूद मामला केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित रहा। प्रबंधन की उदासीनता के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया हैं। शरणार्थी ने मांग किया हैं कि आवास पर अवैध कब्जे की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा अवैध बिजली-पानी कनेक्शन को तत्काल बंद किया जाए।साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...