Home झारखण्ड बिल्ड एक्सपो ई-सम्मिट 2026, बीआईटी सिंदरी में सराहनीय उपलब्धि।
झारखण्डराज्य

बिल्ड एक्सपो ई-सम्मिट 2026, बीआईटी सिंदरी में सराहनीय उपलब्धि।

Share
Commendable achievement at Build Expo e-Summit 2026, BIT Sindri.
Share

धनबाद । 18 अप्रैल को Birsa Institute of Technology Sindri में आयोजित Build Expo E-Summit 2026 के अंतर्गत Innovative Exhibition में सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान (2nd Prize) प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस सफलता के पीछे छात्रों का अथक परिश्रम एवं उनके मार्गदर्शक ऋषिकांत केशरी (वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक) का कुशल निर्देशन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई...

अमर शहीद पांडेय गणपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित।

रांची । झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडेय गणपत राय की...