भू – धंसान प्रभावित बंद NH सड़क को ठीक कर पुनः खोलने की मांग।
धनबाद : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केन्दुआ भू – धंसान , गैस रिसाव से प्रभावित लोगों के द्वारा मंगलवार की संध्या को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस केन्दुआ पांच नम्बर से होते हुए गंसाडीह पुराना थाना केन्दुआ बाजार होते हुए करकेन्द मोड़ के पास समाप्त हुआ। जुलूस में BCCL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस में भारी संख्या मे महिला एवं पुरुष शामिल रहें। मशाल जुलूस का नेतृत्व मंटू महतो के द्वारा किया गया। मंटू महतो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मशाल जुलूस गोधर गंसाडीह केन्दुआ सहित आस – पास के लोगों के आक्रोश का नतीजा हैं। BCCL और जिला प्रशासन को समझना होगा कि आखिर यहां के लोग क्यों सड़क पर उतर कर बीसीसील प्रशासन का विरोध कर रहे।अगर बीसीसील ओपन कास्ट बन्द कर अंडर ग्राउण्ड माइन्स फिर से चलाना शुरू करें तो ऐसी नौबत नहीं आएगी।प्रभावित लोग अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर आन्दोलन करने को बाध्य है।इसका सबसे बड़ा कारण BCCL का उपेक्षपूर्ण उपेक्षापूर्ण रवैया है।हमलोग इस मशाल जुलूस के माध्यम से गुंगे बहरे BCCL के अधिकारियों को यह संदेश देना चाहते है कि यहां की जनता के खिलाफ कोई ऐसा कदम न उठाये, जिसके कारण यहां की जनता उग्र आन्दोलन को बाध्य हो।वहीं,जीतू पासवान पासवान BCCL और DGMS पर भी जमकर बरसे। ऊन्होंने कहा कि BCCL केन्दुआ के लोगों को डराने धमकाने का प्रयास न करें। DGMS के लपरवाही का ही नतीजा है कि रांची धनबाद मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है।अगर DGMS ने अपने कार्यो का निर्वहन सही ढंग से किया होता,तो ऐसी परिस्थिति पैदा नहीं होती। BCCL का एक मात्र उद्देशय लोगों को भू- धंसान,गैस रिसाव का भय दिखाकर यहां से भगाने का हैं।
Leave a comment