Home झारखण्ड जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।
झारखण्डराज्य

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

Share
Awareness rally and tree plantation program organized.
Share

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा द्वारा अर्थ डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली निकालकर लोगों को धरती बचाने, जल संरक्षण करने, स्वच्छता अपनाने, प्रदूषण रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

आज़ाद बस्ती शाखा के बच्चों ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर नया टोली तक पदयात्रा की। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया कि धरती हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच पौधे वितरित किए तथा उन्हें अपने घरों और आसपास हरियाली बढ़ाने की अपील की।

वहीं रमज़ान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा के बच्चों ने भी भव्य रैली निकाली, जो मौलाना आज़ाद कॉलोनी, कांटाटोली होते हुए नूरी मस्जिद के पास तक पहुँची। बच्चों ने लोगों को जल, जीवन और पर्यावरण की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

इस कार्यक्रम में कक्षा 2, 3 और 4 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से कार्यक्रम में कक्षा 2 से अनाबिया अरमान, अलीजा फातिमा, नोमान अख्तर, फैजान अहमद, इफा फातिमा, साजिया खातून, अल्तमश अयान, आक्शा फिरदौस, आमिर बाबू,कक्षा 3 से मोहम्मद अदनान सामी, अहमद इमरान, एमडी ओवैस, कनीज फातिमा, अल्फिया नाज़ अंसारी, इकरा,कक्षा 4 से एमडी मोहिउद्दीन अंसारी, आयशा परवीन, एमडी अर्श, अदनान आलम, एमडी आसिफ, अयान आलम एवं अन्य विद्यार्थी शामिल हुए।

विद्यालय की प्रिंसिपल सोनी सितारा ने कहा कि “अर्थ डे केवल एक दिन मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमें प्रतिदिन प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर हमें गर्व है। यदि हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा शहर और देश हरा-भरा बन सकता है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक इंचार्ज सना मैम, रमज़ान कॉलोनी शाखा के इंचार्ज कहकाशां प्रवीन, आयशा, वसीम, तनवीर अहमद, अली जुबैरी, सबा नाज़ सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता...