Home झारखण्ड धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।
झारखण्डराज्य

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

Share
Successfully completed technical efficiency test for new nomination of urban technically skilled home guard under Dhanbad district.
Share

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक के रिक्त पदों पर नव नामांकन की प्रक्रिया के तहत आयोजित तकनीकी दक्षता परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

​इस परीक्षा का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ी निगरानी में किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी रूप से कुशल युवाओं का चयन करना है।

  • ​पारदर्शी चयन प्रक्रिया : संपूर्ण परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई गई और चयन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हुई।
  • ​तकनीकी परीक्षण : सफल अभ्यर्थियों ने अपने संबंधित ट्रेड (जैसे- कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, इलेक्ट्रीशियन, दर्जी, रसोइया, नाई, माली, धोबी, नर्स आदि) में अपनी कार्यकुशलता और तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
  • ​शारीरिक और तकनीकी मापदंड : शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इस तकनीकी दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया था।

तकनीकी दक्षता परीक्षा के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...