Home झारखण्ड डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।
झारखण्डराज्य

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

Share
Hearing of planning and compensation cases in exchange of land started in District Land Cell.
Share

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025 से 21.09.2025 तक धनबाद जिले में किए गए स्थल अध्ययन के दौरान प्राप्त जन-आवेदनों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त सभी जन-आवेदन जिला भूमि प्रकोष्ठ (District Land Cell) को हस्तांतरित किए गए थे, जिनके आलोक में संबंधित मामलों की सुनवाई शुक्रवार को अपर समाहर्ता सह अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल विनोद कुमार की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता कक्ष में संपन्न हुई।

सुनवाई के दौरान रैयतों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। इस क्रम में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के प्रतिनिधियों का पक्ष भी गंभीरता से सुना गया। दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के उपरांत अपर समाहर्ता द्वारा आवश्यक एवं समुचित दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उल्लेखनीय है कि सभी मामले मुख्यतः जमीन के बदले नियोजन (रोजगार) एवं मुआवजा से संबंधित थे, जिन पर अपर समाहर्ता-सह-अध्यक्ष District Land Cell द्वारा न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गयी। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रभावित रैयतों को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, जिला राजस्व शाखा के प्रशांत कुमार झा, BCCL के महाप्रबंधक (भू-संपदा) ए.के. सिन्हा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (भू-संपदा) नंदलाल अग्रवाल, महाप्रबंधक (पूर्वी झरिया क्षेत्र) टी. पासवान, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा) पूर्वी झरिया क्षेत्र बी. लाल, उप प्रबंधक (भू-संपदा) गुलशन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा) बस्ताकोला क्षेत्र ए.के. विश्वकर्मा, एआरआई बस्ताकोला क्षेत्र उमाशंकर यादव सहित रैयत एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...