Home मनोरंजन भोजपुरी फिल्म “आवारा” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।
मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म “आवारा” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।

Share
Pre-production of Bhojpuri film "Awara" completed, shooting very soon.
Share

मुंबई । आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “आवारा” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं।जबकि,शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए बहुत जल्द एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने जा रहीं हैं।जिसमें कई भोजपुरी फिल्में शामिल हैं।उन्हीं में से एक फिल्म आवारा भी हैं।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म होगी।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा भरपूर होगा।
दुर्गेश सिंह ने आगे बताया कि फिल्म के कई कलाकार चयनित हैं।जबकि,कई का चयन जारी हैं।इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित एवं लोकप्रिय अभिनेता – अभिनेत्री भी नज़र आयेंगे।
इस फिल्म के निर्माता आर्या डिजिटल,निर्देशक चंदन सिंह एवं लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।इसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज हैं।जिसे घर बैठे दर्शक मोबाइल अथवा स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।जबकि,आर्या डिजिटल ओटीटी के 5 लाख से अधिक डाउनलोड पूर्ण हो चुके हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...