Home झारखण्ड व्यवसायियों ने बीसीसीएल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध।
झारखण्डराज्य

व्यवसायियों ने बीसीसीएल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध।

Share
Businessmen protested by raising slogans against BCCL management and administration.
Share

धनबाद । धनबाद – बोकारो फोर लेन सड़क को चालू करने की मांग को लेकर कोयलांचल बचाव संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहें आंदोलन के समर्थन में धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की बंदी के आह्वान पर शनिवार को लोयाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स से जूड़े सभी व्यवसायियों ने अपनी – अपनी दुकानें बंद रखी तथा मोड़ पर बीसीसीएल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। लोयाबाद चैंबर के अध्यक्ष राज कुमार महतो तथा संरक्षक मो. असलम मंसूरी ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन इस समस्या का समाधान शीघ्र निकाले।
मौके पर राज कुमार महतो, असलम मंसुरी,सुनील पांडेय, अरुण बर्णवाल, अनिल बर्णवाल, मो. तबीब अंसारी, शैलेश वर्णवाल, राजा अंसारी, छोटू अंसारी, मुनीम,पोली एवं अन्य व्यवसायी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...