Home झारखण्ड टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू
झारखण्डराज्य

टंडाबाड़ी भू – धंसान पीड़ितों से मिलें रतिलाल टुडू

Share
Ratilal Tudu meets Tandabadi landslide victims
Share

टंडाबाड़ी भू – धंसान मामले को लेकर मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात – रतिलाल टुडू

मुख्यमंत्री से करेंगे पीड़ित परिवारों से मिलने का आग्रह – रतिलाल टुडू

धनबाद । बाघमारा के टंडाबाड़ी बस्ती में भू – धंसान घटना के पीड़ितों से मुलाकात करने झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन बीसीसीएल जोन के उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू घटनास्थल पर पहुंचे।लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई।बाघमारा प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति सुनील हाड़ी ने बताया कि यहाँ 162 घर अनुसूचित जाति हाड़ी समाज की हैं।जिसमें आधा से ज्यादा जमींदोज हो गई हैं।शेष घरों में दरारें पड़ गई हैं। जिससे यहां के लोग पेड़ों के नीचे रहने को बेबस हो गए हैं।लोगों ने बताया कि इस विकट परिस्थिति में ना तो बीसीसीएल मदद कर रहीं हैं और ना ही सरकार सुध ले रही हैं।पीड़ितों का कहना हैं ऐसे जाएं तो जाए कहां और करें तो करे क्या? वहीं रतिलाल टुडू ने लोगों को आश्वस्त किया कि झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन की एक टीम बीसीसीएल प्रबंधन पर अविलंब पुनर्वास कराने का दबाव बनाएगी एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा और मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समुचित राहत पहुंचाने का आग्रह करेंगे।मौके पर झामुमो के वरीय नेता दयाल महतो,बाघमारा प्रखण्ड के उपाध्यक्ष बासुकीनाथ त्रिगुणायत,प्रखण्ड सह सचिव शहज़ाद अंसारी,प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज दिनकर एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...