Home झारखण्ड झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।
झारखण्डराज्य

झारखंड पात्रता परीक्षा शांति से संपन्न।

Share
Jharkhand eligibility test completed peacefully.
Share

धनबाद । जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा – 2024 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई। सभी केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी रही।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र या कंट्रोल रूम में किसी समस्या से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम से समय पर प्रश्न पत्र केन्द्र तक पहुंचे। सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी भी समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंच गए। केन्द्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कर प्रवेश कराया गया। सही परीक्षार्थी को सही कमरे में उनकी सही सीट पर बैठाया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई तथा दोपहर 1 बजे संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान जोनल दंडाधिकारी सह निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने डिग्री कॉलेज जामाडोबा, डीएवी उच्च विद्यालय टासरा, सिंदरी कॉलेज, बिनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय बलियापुर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों तथा अन्य जोनल दंडाधिकारियों ने अपने जोन के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जबकि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सपन्न हुई। कोई भी परीक्षा केंद्र से किसी भी प्रकार की कोई समस्या से संबंधित शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग के निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिका को बॉक्स में बंद करके, उसे सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से जमा करा दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...