Home झारखण्ड झामुमो एवं झाकोमयू ने किया बीसीसीएल प्रबंधन व केंद्रीय कोयला मंत्री का पुतला दहन।
झारखण्डराज्य

झामुमो एवं झाकोमयू ने किया बीसीसीएल प्रबंधन व केंद्रीय कोयला मंत्री का पुतला दहन।

Share
JMM and JHACOMU burnt the effigy of BCCL management and Union Coal Minister.
Share

धनबाद । कतरास थाना चौक पर सोनारडीह टंडाबाड़ी भू – धंसान दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा मुआवजा,पुनर्वास,आजीविका इत्यादि समुचित राहत देने में देरी व आनाकानी करने के विरोध में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बीसीसीएल प्रबंधन तथा केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी का पुतला दहन किया गया।जिसमें उपस्थित यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन पीड़ित परिवारों को बाघमारा में ही पुनर्वास करें एवं युद्ध स्तर पर राहत पहुंचाया जाये।अन्यथा प्रबंधन जन आक्रोश के लिए तैयार रहे।बीसीसीएल की लापरवाही से ही कहीं सड़क तो कहीं घर तो कहीं मानव जीवन जमींदोज हो रहा है। बीसीसीएल पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने तथा कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण क्षेत्र में ऐसी भयावह दुर्घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस दुर्घटना से अवगत कराएंगे।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डब्ल्यू माथा,प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन रवानी,प्रखण्ड सचिव मनसा राम मुर्मू,टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन,बासुकीनाथ त्रिगुणायत,यूनियन एरिया 4 के सचिव रौनक सिंह,कतरास नगर सचिव संजय रजवार,शहजाद अंसारी,पंकज दिनकर,ऋतिक सिंह, पारस ठाकुर,अकरम राजा,वकील अंसारी,दिलदार अंसारी,लखन लाल टुडू,रंजन यादव,मन्नू चौहान,रवींद्र रजवार,महादेव दास,प्रवीण शर्मा,रोहित पंडित,लखी हजारी सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा। सामूहिक एकता...

एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।

धनबाद । रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों का...