Home झारखण्ड टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Share
Tundi MLA laid the foundation stone for the construction work of Sub Health Center.
Share

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ – मुखिया

धनबाद । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ आठ लेन सड़क के समीप डी – नोबिली स्कल के बगल में बुधवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने की खबर से ग्रामीणों में हर्ष हैं।उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ निःशुल्क अपने पंचायत क्षेत्र में ही मिलेगा।
15वें वित्त आयोग मद से 55.50 लाख में इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना हैं।आठ लेन सड़क के समीप बनने से ग्रामीणों को आने – जाने में भी दिक्कत नहीं होगी।जबकि,इससे आस – पास के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
इस स्थान पर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था,जो सभी के सहयोग से अंततः सफल हुआ और इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिलेगा।
मौके पर गिरिडीह लोक सभा सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, बौआ कला उत्तर मुखिया भीम लाल रजक,पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक,मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव,सुनील सिंह,दयानंद महतो,महेंद्र सिंह,दीपक महतो,विकास महतो,देवनारायण महतो,रामचंद्र महतो,संतोष रवानी,संतोष साव,राजेंद्र महतो,गोपी महतो,शिव कुमार महतो एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...