Home झारखण्ड चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।
झारखण्डराज्य

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

Share
4 arrested including jewelery shop operator in theft incident.
Share

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सोना, नकद रुपये और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल की रात अंजु तिग्गा के बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में विधानसभा थाना में मामला दर्ज कर जांच के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले प्रशांत कुमार पासवान को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपने साथियों दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

चोरी का सोना खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के आभूषण धुर्वा स्थित एसपी सन्स ज्वेलर्स के संचालक नितिश कुमार को बेचे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार नितिश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 90 ग्राम सोना (बिस्किट और बाली), 1 लाख 5 हजार 70 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, दो मोबाइल और एक टीवीएस स्कूटी बरामद की है।

आरोपियों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जीतू कुमार पाण्डेय और प्रशांत पासवान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जीतू के खिलाफ जगरनाथपुर, अरगोड़ा और डोरंडा थाना में चोरी व अन्य धाराओं के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं। वहीं प्रशांत पासवान के खिलाफ भी डोरंडा थाना में मामला दर्ज है। इस छापेमारी दल में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, विधानसभा थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव और पुन्दाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :

  1. दीपक वर्मा, न्यू पुन्दाग, रांची।
  2. जीतू कुमार पाण्डेय, सेल सिटी, न्यू पुन्दाग, रांची।
  3. प्रशांत पासवान उर्फ बोधा, सेल सिटी, रांची।
  4. नितिश कुमार (ज्वेलर), धुर्वा, रांची।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...