Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा।

Share
Deputy Commissioner visited Baghmara and other blocks.
Share

तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र सहित की 30 से अधिक विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने रविवार को जिले के बाघमारा, तोपचांची, गोविंदपुर तथा बलियापुर प्रखंड का दौरा कर प्रखंडों में चल रहे तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण सहित 30 से अधिक विकास कार्यों की समीक्षा की।

सर्वप्रथम उन्होंने बाघमारा के रंगुनी पंचायत में इमली तालाब निर्माण का दौरा किया। इसके बाद तोपचांची के ब्रह्मांडिहा पंचायत में चरकोनिया तालाब, सिद्धबाद तालाब तथा गरगरिया तालाब निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की।

उन्होंने तोपचांची बाज़ार में बन रहे डायलिसिस यूनिट, जीतपुर दुर्गा मंडप से चैता बस्ती के बीच सड़क निर्माण, एसएसडी +2 हाई स्कूल रोवाम में 6 एसीआर का निर्माण, पावपुर में स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

तोपचांची से उपायुक्त गोविंदपुर पहुंचे। गोविंदपुर में उन्होंने आरएस मोर कॉलेज में एनईईटी परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया। इसके बाद आरएस मोर कॉलेज पुस्तकालय का विकास, रिजलीबांध तालाब का नवीनीकरण, जमडीहा आरईओ सड़क से कुब्रीटांड़ चैनपुर आदिवासी टोला के बीच सड़क निर्माण, भितिया स्टेडियम के नवीनीकरण और निर्माण, गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बीपीएचयू का निर्माण, उदयपुर में स्वास्थ्य उप-केंद्र का निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

तत्पश्चात उपायुक्त बलियापुर प्रखंड पहुंचे। यहां बीबीएम कॉलेज में लाइब्रेरी का विकास, बीआईटी सिंदरी में एनईईटी परीक्षा केंद्र का भ्रमण, सिंदरी कॉलेज में लाइब्रेरी के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बलियापुर-झरिया रोड (जयरामपुर मोड़ पर) को भगरमपुर-रानी रोड से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण, आमटाल में बड़ा तालाब, चांदकुइयां गोलमारा में चरकोनिया तालाब, आमटाल पंजानियाटांड में बाबू गड़िया तालाब, बलियापुर ब्लॉक के आमटाल-धोखरा पंचायत में एक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव की समीक्षा की। यहां से उपायुक्त बेलगड़िया टाउनशिप गए। जहां प्रशासनिक भवन में जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। साथ में बेलगड़िया निवासियों के साथ वार्तालाप किया एवं उनकी आवश्यकताओं से रबरू हुए।

उपायुक्त ने बलियापुर हाई स्कूल, बरदाहा का नवीनीकरण और निर्माण, दूधिया में एक ‘अमृत सरोवर’ का निर्माण, पारसबानिया में एक स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय पर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ बलियापुर प्रखंड में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, भवन प्रमंडल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...