Home झारखण्ड स्कूलों में वाहन जाँच का दिखा असर।
झारखण्डराज्य

स्कूलों में वाहन जाँच का दिखा असर।

Share
Effect of vehicle checking visible in schools.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक हरीश कुमार द्वारा धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच में 21 स्कूली बसों की जांच की गई।

इसमें सारे वाहनों के कागजात सही पाए गए। जबकि चार वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाया गया। उक्त वाहनों को मोटरवाहन अधिनियम के अनुसार जुर्माना किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में निरंतर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। जिसका असर स्कूल प्रबंधन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सोमवार को 21 स्कूली वाहनों की जांच में सभी वाहनों के कागजात सही मिले तथा सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए मिले।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार एवं स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...