Home झारखण्ड बिजली समस्या पर पियूष चौधरी‌ ने ईएसई (ESE) अधिकारी से की मुलाकात।
झारखण्डराज्य

बिजली समस्या पर पियूष चौधरी‌ ने ईएसई (ESE) अधिकारी से की मुलाकात।

Share
Piyush Chaudhary met ESE officer on electricity problem.
Share

रामगढ़ : आजसू नेता पियूष चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग, रामगढ़ कार्यालय पहुंचकर ईएसई (ESE) अधिकारी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान पियूष चौधरी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाए, जिसमें विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निवारण किया जा सके।
इस दौरान उन्होंने चितरपुर प्रोजेक्ट मोड़ पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर पहले से 200 KVA का ट्रांसफार्मर मौजूद है, लेकिन बढ़ते उपभोक्ताओं के कारण उस पर अत्यधिक लोड पड़ रहा है, जिससे बार-बार बिजली बाधित हो रही है।
पियूष चौधरी ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आम जनता को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो एवं छावनी परिषद के सचिव नीरज मंडल भी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...